आगरा: जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) से लेकर उनके जन्मदिवस (6 जुलाई) तक भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी। इसी क्रम में, जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
राष्ट्रवाद और सेवा का संदेश
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मिसाल है। यह हमारे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का मूल आधार है।” उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा।
’अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचे सेवा’
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा की सेवा भावना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।
अभियान की कमान
सेवा पखवाड़े को सुचारू रूप से चलाने के लिए भाजपा महानगर इकाई ने महामंत्री नीतेश शिवहरे संयोजक व राजू परमार, अंकित शर्मा और माधुरी माहोर को सह-संयोजक साथ ही रोहित कत्याल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
बैठक में महेश शर्मा, मनवीर चौहान, राहुल सागर, नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, अतुल गर्ग, डॉ. निधि शर्मा, अनिल सारस्वत, विक्रांत तिवारी, विकास भारद्वाज, करुणा निधि गर्ग, अंजू गर्ग, विकास गुप्ता, मुकेश गुप्ता, बॉबी लाले, विजय श्रीवास्तव, बंटी धाकड़ और के.के. सिकरवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- आगरा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्मदिवस तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी भाजपा, महानगर इकाई ने कसी कमर - June 25, 2026
- Agra News: भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, कारोबारी ने नितिन अग्रवाल समेत कई लोगों पर लगाया कब्जे के प्रयास का आरोप - June 25, 2026
- निर्जला एकादशी: आगरा के खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य फूल बंगले में विराजमान हुए बाबा - June 25, 2026