पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक बेहद वीभत्स और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद उमर पर 9 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दो दिनों तक बंधक बनाने और उसके साथ दरिंदगी करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।
क्या है पूरा घटनाक्रम?
पीड़िता के पिता बाजार की एक दुकान पर काम करते हैं। रविवार को बच्ची अपने पिता के पास चप्पल लेने गई थी, तभी आरोपी मोहम्मद उमर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर दो दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। दो दिनों तक परेशान परिजन मासूम की तलाश करते रहे।
वीडियो से खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को आरोपी के घर के सामने रहने वाले एक युवक ने खिड़की से उमर की इस करतूत का वीडियो बना लिया और चुपके से पीड़ित परिवार को भेज दिया। वीडियो देखते ही परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत उमर के घर पहुंचे, जहाँ मासूम बच्ची बदहवास हालत में मिली, जबकि आरोपी वहां से फरार होने में सफल हो गया।
पुलिस और प्रशासन का सख्त रुख
घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 16 जून की रात आरोपी को गांव के बाहर से तब दबोच लिया, जब वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए उगनपुर गांव स्थित आरोपी के घर को अवैध बताते हुए उसे बुलडोजर से ढहा दिया।
अधिकारियों का कहना है कि यह मकान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाया गया था। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। हमारी कोशिश रहेगी कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर दरिंदे को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
- आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कॉलेज संचालकों का मोर्चा, नौ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन - June 18, 2026
- लखीमपुर का ‘जेवर कांड’: एक करोड़ के सोने पर पुलिस की अजीब दलील— बारिश में गल गए जेवर, छत पर सुखाने रखा तो उठा ले गए बंदर - June 18, 2026
- आगरा में बढ़ता आक्रोश: संजय प्लेस मारपीट मामले में वाल्मीकि महापंचायत की चेतावनी, ‘गुरुवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो ठप होगी शहर की सफाई व्यवस्था’ - June 18, 2026