नई दिल्ली/मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तुलना के मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने स्पष्ट किया कि नेहरू की विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की तुलना किसी अन्य नेता से नहीं की जा सकती।
’नेहरू का योगदान अद्वितीय’
शरद पवार ने कहा कि हालांकि मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में लंबा कार्यकाल एक सकारात्मक पहलू है और संसदीय लोकतंत्र में हमें संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेहरू द्वारा दिए गए बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता। पवार ने याद दिलाया कि गांधीजी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई के दौरान नेहरू ने अपने जीवन के कई वर्ष जेल में बिताए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि नेहरू की राष्ट्र निर्माण की नींव को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए।
गिरीश महाजन के बयान पर भड़के पवार
स्थापना दिवस के मंच से शरद पवार ने महाराष्ट्र के भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की भी कड़ी आलोचना की। दरअसल, महाजन ने अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए लोगों को ‘शहीद’ करार दिया था। पवार ने उनके इस बयान को अनुचित बताते हुए निशाना साधा।
इस विवादित बयान के कारण भाजपा को भी काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते पंजाब भाजपा ने महाजन के बयान से खुद को किनारा कर लिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है।
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘चंपत’ का मतलब है लेकर भागना - June 11, 2026