हॉलीवुड की ओर शीना चौहान का एक और कदम? लेटेस्ट फोटोशूट और रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस को किया उत्साहित

ENTERTAINMENT

​मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री शीना चौहान ने अपने हालिया एडिटोरियल फोटोशूट से सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म के किसी दृश्य जैसी लगने वाली इन तस्वीरों ने न केवल प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, बल्कि उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म कर दिया है।

​रहस्य और आत्मविश्वास का मेल

इन शानदार तस्वीरों में शीना चौहान गहरे लाल रंग की आकर्षक ड्रेस में एक भव्य बोर्डरूम के बैकड्रॉप में नजर आ रही हैं। फोटोग्राफर ल्यूक आयर्स द्वारा खींची गई ये तस्वीरें किसी बड़े हॉलीवुड प्रोडक्शन का अहसास कराती हैं। बोर्डरूम की मुख्य कुर्सी पर बैठीं शीना की रहस्यमयी और दमदार मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि वह अपने करियर के एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत करने वाली हैं।

​’कुछ नया पक रहा है…’

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को साझा करते हुए रहस्यमयी अंदाज में लिखा, “कुछ नया पक रहा है… नई कहानियां। नई दुनिया। नया एडवेंचर। अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकती, लेकिन बने रहिए।” उनके इस संदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बहुत जल्द किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने वाली हैं।

वैश्विक सिनेमा में बढ़ता नाम

शीना चौहान केवल एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि ‘आर्ट्स एंबेसडर अवार्ड’ से सम्मानित कलाकार हैं। ‘द एक्टिंग सेंटर’, लॉस एंजेलिस से अभिनय का प्रशिक्षण लेने वाली शीना, ‘संत तुकाराम’, ‘एंट स्टोरी’ और ‘एक्स मेट्स’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘नोमैड’ (Nomad) पहले से ही चर्चा में है, और अब इन नई तस्वीरों ने प्रशंसकों के रोमांच को दोगुना कर दिया है।

​क्या यह फोटोशूट किसी बड़े हॉलीवुड थ्रिलर का हिस्सा है या कोई नया अंतरराष्ट्रीय सहयोग? इसका खुलासा तो आने वाला वक्त ही करेगा, लेकिन इतना तय है कि शीना चौहान एक बार फिर वैश्विक सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।

Dr. Bhanu Pratap Singh