आगरा। भारत विकास परिषद ‘संकल्प’ एवं डॉ. हेडगेवार महानाट्य आयोजन समिति द्वारा 21 जून 2026 को सूरसदन प्रेक्षाग्रह में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महानाट्य “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार (संघ सृजन का नाट्य आविष्कार)” के टीज़र का लोकार्पण आज गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
यह महानाट्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के गौरवशाली इतिहास और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन दर्शन को एक भव्य और रोचक मंच प्रदान करेगा। नागपुर (महाराष्ट्र) से आ रहे 50 से अधिक कलाकारों का दल इस ऐतिहासिक प्रस्तुति को मंच पर जीवंत करेगा।
मंगलवार, 9 जून 2026 को एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित टीज़र लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किशोर खन्ना, स्वागताध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. तरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इतिहास के पन्नों से जीवंत होगा 1920-1940 का कालखंड
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि लगभग पौने दो घंटे की इस नाट्य प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौर के इतिहास से परिचित कराना है। नाटक में 1920 से 1940 के बीच भारत की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का अत्यंत प्रभावकारी चित्रण किया जाएगा।
आयोजन की सफलता के लिए श्री वीरेंद्र सिंघल, श्री भोला प्रसाद, श्री साकेश अग्रवाल और श्री सिद्धार्थ बंसल ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर भारत विकास परिषद संकल्प के सर्वश्री टीटू गोयल, आशीष अग्रवाल, रोहित कत्याल, प्रशांत शर्मा, विजय जैन, रोहित पुरी, मनोज गोला, नवल किशोर सहित शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के श्री चन्द्रशेखर, श्रीमती राखी जैन और डॉ. प्रबल प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा।
- सहारनपुर में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की साले ने की गोली मारकर हत्या - June 9, 2026
- मुरादाबाद में योग का अनूठा संदेश: कलेक्ट्रेट में कुर्सियों पर बैठकर अधिकारियों ने किया ‘Y-Break’, योग दिवस की तैयारी का वीडियो वायरल - June 9, 2026
- लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता-पुत्र को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत - June 9, 2026