आगरा। ताजनगरी के पॉश इलाके न्यू आगरा में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक नामी आईएएस (IAS) कोचिंग सेंटर के संचालक पर वहां कार्यरत रही महिला शिक्षिका ने छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संचालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
नौकरी के दौरान और बाद में भी उत्पीड़न
पीड़िता के अनुसार, वह न्यू आगरा स्थित ‘खजान आईएएस कोचिंग सेंटर’ में सितंबर से नवंबर 2025 तक शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही थी। आरोप है कि इस दौरान कोचिंग संचालक खजान सिंह लगातार उस पर फब्तियां कसता था और अश्लील बातें करता था। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास (Bad Touch) भी किया, जिससे तंग आकर उसने नवंबर के अंत में नौकरी छोड़ दी।
वेतन के बहाने बुलाकर दोबारा की ‘गंदी’ हरकत
नौकरी छोड़ने के बाद जब पीड़िता ने अपनी कार्यवधि का बकाया वेतन मांगा, तो आरोपी उसे टालता रहा। आरोप है कि बीते 2 दिसंबर 2025 को खजान सिंह ने बकाया भुगतान करने के बहाने शिक्षिका को अकेले बुलाया। वहां पैसे देने के बजाय आरोपी ने दोबारा उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। संचालक की इस शर्मनाक हरकत से आहत होकर पीड़िता ने थाने में न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
थाना न्यू आगरा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी खजान सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब कोचिंग सेंटर के अन्य कर्मचारियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा “महिला शिक्षिका की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की विस्तृत जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
- परिवर्तिनी एकादशी पर सजा श्याम बाबा का भव्य दरबार: नील और पीले पुष्पों से सजे बाबा, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026