आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज कार्य (एम.एस.डब्ल्यू.) के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम कुआँ खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति डॉ. आशु रानी के सहयोग एवं मार्गदर्शन तथा हमारे पर्यवेक्षक (सुपरवाइज़र) माननीय डॉ. राजीव वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बच्चों को योग की सही विधि का प्रदर्शन करते हुए उसके विभिन्न लाभों से अवगत कराया। बच्चों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक संतुलन बना रहता है तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों ने प्रत्येक योगासन को क्रमबद्ध ढंग से समझाते हुए बच्चों से उसका अभ्यास भी कराया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इसके साथ ही ‘पृथ्वी बचाओ’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बच्चों को यह भी समझाया कि हमारी धरा माता की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है और इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास भी महत्वपूर्ण होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण तथा प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी रेखा कन्नौजिया उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। इस आयोजन ने बच्चों में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में आकाश, आर्येन्द्र, ख्याति, प्रियांशी, नेहा, लक्ष्मी, मुकुल, प्रवेन्द्र, आदित्य तथा हरेंद्र उपस्थित रहे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026