आगरा: ताजनगरी के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोहे के पुल के पास यमुना नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मोती महल के नजदीक नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध
मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण चाहे वह हादसा हो, आत्महत्या या कोई गहरी साजिश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
शिनाख्त की कोशिशें तेज
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मृतक की फोटो के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, आगरा और आसपास के जिलों के थानों में दर्ज हालिया गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है ताकि इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाई जा सके।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच में जुटी है।
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026