आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित शिवाजी मंडपम पार्क में रविवार को आयोजित बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर में कानून की जानकारी के साथ-साथ ‘सेवा’ का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ “दीवानी अन्न सेवा” ने अपने सेवा भाव से एक अनुपम उदाहरण पेश किया, जहाँ उमड़े जन सैलाब ने बड़े ही अपनत्व के साथ भोजन ग्रहण किया।
जिला जज ने किया निःशुल्क अन्न सेवा का शुभारंभ
इस विशेष अन्न सेवा का शुभारंभ आगरा के जिला और सत्र न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक ने किया। उन्होंने सेवादारों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति एक महान जिम्मेदारी बताया। विधिक शिविर में आए फरियादियों और आम जनता के लिए यह सेवा आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनी रही।
स्वादिष्ट और पौष्टिक ‘प्रसाद’ का वितरण
आज की स्पेशल सेवा में लगभग 800 से अधिक लोगों को पूर्णतः निःशुल्क भोजन कराया गया। मेनू में श्रद्धा और स्वाद का पूरा ध्यान रखा गया था । जिसमें गर्मागर्म पूड़ियाँ और आलू-पनीर की लिपटमा सब्ज़ी थी साथ ही बेसन पकौड़ों की कढ़ी और चावल भी थे। मिक्स अचार और स्वादिष्ट बूंदी ने प्रसाद पाने वालों की खाने में कुछ मीठा हो जाये कि तम्मना भी पूरी कर दी।
170 दिनों से अनवरत जारी है सेवा का महायज्ञ
दीवानी अन्न सेवा की यह यात्रा पिछले 170 से अधिक दिनों से बिना रुके चल रही है। परम पूज्य गुरुदेव जय मुनि जी एवं गुरु हनुमंत आदीश मुनि जी के आशीर्वाद से संचालित यह अभियान अब आगरा में प्रेम और सद्भाव का पर्याय बन चुका है। आज की सेवा में एडवोकेट विवेक कुमार जैन, एडवोकेट बलवीर सिंह, सीए वीरेन अग्रवाल, डॉ. पीके सिंह, ध्रुव जैन, जयकुमार और बनवारी लाल ने समर्पण भाव से मोर्चा संभाला।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026