नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। फरवरी के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर यानी 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
अनुमान है कि अगले छह दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। इस हफ्ते के अंत तक हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है,जिससे पलूशन कम होने की उम्मीद है।
उत्तर पश्चिमी भारत में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब समूचे उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
हफ्ते के अंत में हवा के रुख में आएगी तेजी
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 22 से लेकर 27 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। 22 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।इसके बाद 23 और 24 फरवरी को हवा की रफ्तार में कमी देखी जाएगी। इन दोनों ही दिन हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 25 फरवरी से हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
20 की रफ्तार से चल सकती है हवा
दिल्ली में 25 फरवरी को हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 और 27 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
कितना रहेगा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तो 23 फरवरी को इसके 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 25 से लेकर 27 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।
33 डिग्री पहुंचेगा अधिकतम तापमान
दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 23, 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान के 30 से 32 डिग्री जबकि 27 फरवरी को 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।
- Agra News: भव्य स्वरूप में दिखेगा ‘बजाजा सेवा सदन’, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ तीन मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण - February 22, 2026
- Agra News: विधिक शिविर में ‘दीवानी अन्न सेवा’ ने जीता दिल, जिला जज ने की सेवादारों के समर्पण की तारीफ - February 22, 2026
- ABHYUDAYA 2026: यूपी के होनहारों ने रचा इतिहास, नेशनल हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हंट में बने ‘प्रथम उपविजेता’ - February 22, 2026