मुंबई: भारत और फ्रांस के संबंधों में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी रक्षा डील का ऐलान किया। पीएम मोदी ने बताया कि भारत और फ्रांस मिलकर H-125 हेलीकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाला दुनिया का पहला हेलीकॉप्टर होगा। खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में होगा और यहीं से इसे पूरी दुनिया को निर्यात (Export) भी किया जाएगा।
स्पेशल और ग्लोबल पार्टनरशिप:
पीएम मोदी ने फ्रांस को भारत का सबसे पुराना और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि 2026 भारत-यूरोप संबंधों के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगा। हाल ही में यूरोपीय संघ (EU) के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे भारत और फ्रांस के व्यापारिक रिश्तों को अभूतपूर्व गति मिलेगी।
आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और वैश्विक शांति:
वैश्विक अनिश्चितता और युद्ध के हालातों पर चर्चा करते हुए दोनों नेताओं ने आतंकवाद के हर स्वरूप को जड़ से मिटाने की प्रतिबद्धता दोहराई। यूक्रेन से लेकर इंडो-पैसिफिक तक, पीएम मोदी ने शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि फ्रांस में जल्द ही स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर खोला जाएगा।
भविष्य की तकनीक पर फोकस:
इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश मिलकर हेल्थ सेक्टर में AI के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर और एयरोनॉटिक्स में ‘नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत-फ्रांस की यह साझेदारी केवल दो देशों के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए एक बड़ी ताकत है।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026