नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने “बोर्ड ऑफ पीस” कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2025 के सैन्य गतिरोध के दौरान दोनों देशों के बीच 11 जेट मार गिराए गए थे। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि उन्होंने इस तनाव को खत्म कराने में भूमिका निभाई थी।
ट्रंप के इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इसी का वीडियो शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्या DEAL ने मुंह पर SEAL लगा दी है? या तो बात साफ़ की जाए कि क्या हुआ था या बाहरी हस्तक्षेप के दावों को ख़ारिज किया जाए। अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपाई राजनीति ने अब क्या संप्रभुता को भी गिरवी रख दिया है? देश के नागरिकों, किसानों, कारोबारियों और मज़दूरों का हित तो भाजपा सरकार ने इस डील के माध्यम से पहले ही गिरवी रख दिया है। जब देश में न खेती होगी, न कारखाने-मिलें चलेंगी, न छोटे-बड़े उद्योग तो आम जनता को काम-रोज़गार कहाँ मिलेगा। युवक-युवतियों का भविष्य कैसे बनेगा? अखिलेश यादव ने कहा कि ये देश के सम्मान का मामला है। मोदी सरकार के स्पष्टीकरण अपेक्षित है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने 2025 के मिलिट्री स्टैंडऑफ के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच बीच-बचाव किया था। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसियों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, अगर वह लड़ाई बंद न करते। हालांकि, भारत सरकार ने पिछले साल मई में सैन्य टकराव के दौरान किसी भी थर्ड-पार्टी के दखल या प्लेन के नुकसान के सभी दावों को लगातार नकारा है।
ट्रंप ने फिर दोहराया कि शरीफ ने दावा किया था कि ट्रंप ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच समझौता करवाकर “25 मिलियन जानें” बचाईं। इस कार्यक्रम में मौजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आपने वह बयान दिया था। मैंने कहा था 25 मिलियन जानें, असल में यह और भी ज़्यादा हो सकती थीं, लेकिन यह सच में एक खूबसूरत बात थी… वह जंग ज़ोरों पर थी। प्लेन मार गिराए जा रहे थे और यह पाकिस्तान और भारत थे।
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने शांति समझौते में बीच-बचाव के लिए अपनी टैरिफ पॉलिसी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, कि मैंने उन दोनों से फ़ोन पर बात की, और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत अच्छी तरह जानता था। मैंने उन्हें फ़ोन किया, और मैंने कहा कि सुनिए, अगर आप इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं आप दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा और अचानक, हमने एक डील कर ली।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि मैंने कहा कि अगर तुम लड़ोगे, तो मैं तुम्हारे दोनों देशों पर 200 परसेंट टैरिफ लगा दूंगा। वे दोनों लड़ना चाहते थे। लेकिन जब पैसे की बात आई, तो यह पैसे जैसा कुछ नहीं था। जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते, 11 जेट मार गिराए गए। बहुत महंगे जेट थे।
- अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- क्या ‘DEAL’ ने सरकार के मुंह पर लगा दी है ‘SEAL’? - February 20, 2026
- Agra News: सर्विस सेंटर जा रही कार बनी आग का गोला, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान - February 20, 2026
- क्योटो से विरासत बचाने का सबक सीख आएं…सीएम योगी के जापान दौरे को लेकर अखिलेश यादव का तंज - February 20, 2026