आगरा। कांग्रेस नेता शाहिद अहमद ने रमजान माह को लेकर जन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पवित्र माह रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि इबादत में किसी तरह की परेशानी न हो।
ज्ञापन में कहा गया है कि रमजान 18 फरवरी से शुरू हो रहा है, ऐसे में मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही मुस्लिम बहुल बस्तियों में सभी बिजली खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाकर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
शाहिद अहमद ने यह भी कहा कि मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का वॉल्यूम पहले ही कम कर दिया गया है, इसलिए उनसे किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। इसके अलावा शहीद नगर और टैगोर पार्क क्षेत्र की मुस्लिम बस्तियों में सीवर से पानी निकलने की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग रखी गई है, ताकि नमाजियों को आने-जाने में दिक्कत न हो।
ज्ञापन में इफ्तार के समय शाम 6:30 बजे से लेकर सहरी के समय सुबह 6:30 बजे तक बिजली कटौती न करने की भी मांग की गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से रोजेदारों को राहत मिलेगी और वे शांतिपूर्वक रमजान के धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026