गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी जिसने सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की दोपहर से लापता एक चाची और उसके नाबालिग भतीजे को पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से सोमवार को बरामद कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि चाची अपने भतीजे से प्रेम प्रसंग का दावा करते हुए उसके साथ शादी रचाने की तैयारी में थी।
लोकलाज के डर से छिपाया, फिर दी सूचना
परिजनों ने बताया कि महिला का पति बाहर काम करता है। चाची और भतीजा घंटों साथ बिताते थे, लेकिन पवित्र रिश्ते के कारण किसी ने कभी शक नहीं किया। 26 जनवरी को जब दोनों अचानक गायब हुए, तो पहले परिवार ने बदनामी के डर से खुद तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर पुलिस की शरण ली।
सीसीटीवी ने बिगाड़ा ‘वेडिंग प्लान’
पीपीगंज पुलिस ने गायब होने के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सोमवार को दूसरे थाने की पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग भतीजे को अपने साथ ले गई थी और उससे शादी करना चाहती थी। पकड़े जाने के बाद भी महिला घंटों तक थाने में उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
बिना एफआईआर के सुलझा मामला
थाने में घंटों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, लड़के के परिजनों और महिला के मायके वालों ने काफी समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। नाबालिग लड़का परिवार के साथ जाने को तैयार हो गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लिखित अनुरोध और कानूनी कार्रवाई से इनकार करने के बाद, उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026