आगरा: ताजनगरी के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित फतेहाबाद रोड पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब होटल ‘ताज हाइट्स’ के टॉप फ्लोर पर भीषण आग लग गई। वीकेंड होने के कारण होटल में पर्यटकों और स्थानीय मेहमानों की भारी भीड़ थी। आग लगने की खबर मिलते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और धुआं तेजी से कमरों तक फैल गया।
बड़ा हादसा टला:
गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, होटल के स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। होटल में एक निजी कार्यक्रम भी चल रहा था, जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन होटल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। फायर विभाग वर्तमान में होटल के ‘फायर एनओसी’ और सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है।
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026