आगरा। फतेहाबाद ब्लॉक के अंतर्गत गांव रिहावली के पास स्थित जंगलों में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। सूखे पत्तों और झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसमान में धुएं के काले गुबार छा गए। धुएं का गुबार देखकर आसपास के गाँवों में हड़कंप मच गया और लोग अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकल आए।
बड़ा हादसा टला
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। आग जिस तेजी से फैल रही थी, उससे पास के खेतों में खड़ी फसलों को भारी खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से चारों तरफ से घेराबंदी कर पानी की बौछारें शुरू कीं।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई, वरना यह रिहाइशी इलाकों तक पहुँच सकती थी। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
- लखनऊ में खूनी खेल: ICICI बैंक के बाहर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद को भी किया शूट - August 20, 2026
- ‘मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी…’ लखनऊ के काकोरी में मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान विवाद, बीजेपी की महिला विधायक जय देवी कौशल ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप - August 20, 2026
- आशीष सोनकर की नई शुरुआत, ‘मीठी मीठी बोलियाँ’ से दिखेगा अभिनेता का नया अंदाज़ - August 20, 2026