लखनऊ। शिया मार्कज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की है। मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पूरे देश के सम्मानित और प्रतिष्ठित धार्मिक व्यक्तित्व हैं, उनके साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि किसी भी धर्मगुरु के साथ ऐसा व्यवहार सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की परंपरा के खिलाफ है। इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं।
मौलाना सैफ अब्बास ने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से कोई चूक या अनुचित कदम सामने आता है, तो उस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने दोहराया कि भारत की पहचान सर्वधर्म सम्मान और भाईचारे से है और इसे बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026