नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर पुलिस, अग्निशमन सेवाओं, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा (HG & CD) और सुधार सेवाओं के कुल 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। सरकार की ओर से रविवार (25 जनवरी 2026) को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, इस बार 125 कर्मियों को वीरता पदक (Gallantry Medal/GM) दिया जा रहा है। इनमें 121 पुलिस बल से हैं, जबकि 4 पदक अग्निशमन सेवाओं के कर्मियों को दिए जाएंगे।
किन कामों के लिए मिलता है वीरता पदक
वीरता पदक ऐसे असाधारण साहसिक कार्यों के लिए दिया जाता है, जिनमें जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई जाती है। इसमें जोखिम का मूल्यांकन संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी और कर्तव्य को ध्यान में रखकर किया जाता है।
किन क्षेत्रों के कर्मियों को कितने पदक
125 वीरता पदकों में शामिल कर्मियों में 35 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से, 45 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 5 उत्तर-पूर्व क्षेत्र से, 40 अन्य क्षेत्रों से सम्मानित किए जा रहे हैं।
बयान के मुताबिक, ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को सबसे अधिक 45 वीरता पदक दिए गए हैं। इसके बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 35 और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के 5 कर्मियों को यह सम्मान मिला है।
यूपी पुलिस को 18 वीरता पदक
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 33 वीरता पदक मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18, दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक दिए गए हैं।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सीआरपीएफ ऐसा एकमात्र बल रहा जिसे 12 पदक के साथ वीरता प्रशस्ति पत्र मिला है.
सेवा पदकों का भी ऐलान
इसके साथ ही सेवा के आधार पर भी कर्मियों को सम्मानित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 101 कर्मियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (PSM), 756 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक (MSM) दिया जाएगा।
सरकार ने बताया कि PSM विशेष रूप से उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के लिए और MSM कर्तव्यनिष्ठा व सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़ - September 17, 2026
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026