लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में हुई भर्तियों में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के पदों की बड़े पैमाने पर “लूट” की गई है।
अखिलेश यादव ने लिखा कि पिछली चार प्रमुख भर्तियों का लेखा-जोखा सामने है, जिनमें 30 हजार से अधिक PDA पदों का नुकसान हुआ। उनका आरोप है कि इन मामलों में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद सरकार ने तथाकथित समितियां तो गठित कीं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सारा प्रयास केवल “मीडिया मैनेजमेंट” तक सीमित रहा।
सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि सरकार आखिर कब तक OBC/SC/ST आरक्षण की अनदेखी करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘नॉट फाउंड सूटेबल’ जैसे कथित गैरकानूनी फार्मूलों के जरिए आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है और अब इसे अदालत में चुनौती देने का समय आ गया है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा के एजेंडे में रोजगार है ही नहीं और विशेष रूप से PDA समाज के लिए तो बिल्कुल भी नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा जाए तो नौकरी-भर्ती आए,” यानी वर्तमान सरकार के रहते युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026