
आगरा। ताज महोत्सव समिति ने आगामी ताज महोत्सव–2026 के आयोजन के लिए थीम निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति ने आम जनमानस से महोत्सव की गरिमा के अनुरूप स्व-रचित थीम आमंत्रित की हैं। चयनित थीम के आधार पर ही ताज महोत्सव–2026 का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सचिव ने जानकारी दी कि थीम भेजने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद चयनित थीम पर महोत्सव की रूपरेखा तय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपनी स्व-रचित, सारगर्भित एवं मौलिक थीम 15 जनवरी 2026 को सायं 5:00 बजे तक सचिव, ताज महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64 ताज रोड, आगरा के पते पर डाक द्वारा अथवा ई-मेल agrauptourism@gmail.com पर भेज सकते हैं।
ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचयिता को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ₹10,000 (दस हजार रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष: 0562-2226431 पर संपर्क किया जा सकता है।
समिति ने सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक नागरिकों से इस पहल में भागीदारी करने का आह्वान किया है।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026