दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट के बाद वनडे सिरीज़ भी गँवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया है कि वनडे टीम में संतुलन की कमी थी. तीन वनडे की सिरीज़ भारत 3-0 से हार गया है. जबकि टेस्ट में भारत 2-1 से हारा था.
तीसरे वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा कि वनडे टीम संतुलित नहीं थी क्योंकि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी टीम में नहीं थे. द्रविड़ ने कहा कि वनडे टीम को संतुलित करने वाले कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं थे और इसका असर पड़ा. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ये खिलाड़ी टीम में वापस आएँगे और टीम संतुलित होगी. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल ने की. कोच द्रविड़ ने कहा कि केएल राहुल ने ठीक काम किया ख़ासकर वैसी स्थिति में जब टीम में कई खिलाड़ी नहीं थे.
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026