आगरा। घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की कड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। अछनेरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के दक्षिणी बाइपास पर गांव रायभा के पास एक ही लेन में चल रहे तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे ट्रक चालकों को आगे चल रहे वाहनों का समय रहते अंदाजा नहीं हो सका और यह हादसा हो गया।
दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद सड़क पर ट्रक फंसने से कुछ समय तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलने पर कुकथला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे में वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, फॉग लाइट का उपयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026