आगरा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह सोमवार को एक बार फिर अचानक पश्चिमपुरी रोड पर निरीक्षण करने पहुंचीं। सड़क और नाले के कार्यों को देखकर महापौर भड़क उठीं। उन्होंने सख्त लहजे में पूछा कि कागजों में दो साल पहले पूर्ण हो चुके कार्यों को दोबारा क्यों कराया जा रहा है? मेयर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लीपापोती बंद करने के निर्देश दिए।
महापौर ने सवाल खड़ा किया कि नाले और इंटरलॉकिंग के जिन निर्माण कार्यों को अधिकारी कागजों में पहले ही पूरा दिखा चुके हैं, वे फिर से जमीन पर क्यों कराए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि जनता के धन की बंदरबांट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि यह काम किस टेंडर या किस मद में स्वीकृत हुआ है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने काम को तत्काल रोकने के आदेश दिए।
बता दें कि कुछ दिनों पहले आयोजित सदन में पार्षदों ने सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने पार्षदों की एक जांच कमेटी गठित की थी, जिसने रविवार को अपनी जांच आख्या सौंप दी। रिपोर्ट में थर्ड पार्टी जांच कराने की संस्तुति भी दी गई।
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि वे पूरे मामले में थर्ड पार्टी जांच से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कोई कितना भी षड्यंत्र रच ले, इस बार भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएंगे। उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की भी बात कही।
- यूपी में योगी सरकार के 9 साल बेमिसाल: ‘गुंडा स्टेट’ की छवि धोई, अब नवनिर्माण से लिख रहे विकास की नई गाथा - March 18, 2026
- इंदौर में मौत का तांडव: EV कार की चार्जिंग से भड़की आग ने ली एक ही परिवार के 8 लोगों की जान, धमाकों से दहला इलाका - March 18, 2026
- आगरा: नियमों को ताक पर रखकर 250 गज में अवैध निर्माण, ADA के नोटिस के बाद भी नहीं रुके मिस्त्री-मजदूर - March 18, 2026