मैनपुरी: जनपद में बुधवार से टीका उत्सव शुरू हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर क्षेत्र में तारापुर एवं कछपुरा स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर अभियान का शुभारंभ किया और निरीक्षण किया। सीएमओ ने सभी छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए सभी से अपील की।
तारापुर एवं कछपुरा स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया यहां पर एएनएम पूनम आशा रज्जू देवी प्रियंका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा तारापुर उप केंद्र पर 37 बच्चे और साथ गर्भवती माताएं टीकाकरण हेतु प्रस्तावित थी , स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए गये कि सत्र स्थल पर सभी वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड चेन मैनेजमेंट रजिस्टर अपडेट, ऐप पर एंट्री, स्वच्छता, स्टाफ उपस्थिति कराते हुये क्षेत्र में कोई बच्चा एवं गर्भवती माता टीकाकरण से वंचित न रहने पावें।
निरीक्षण के समय प्रभारी स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी रवीन्द्र सिंह गौर उपस्थित रहे। चिकित्सा अधीक्षकों हेतु निर्देश जारी किये कि प्रत्येक बुधवार/शनिवार दिवस कार्य समाप्ति सुपरवाइजर्स, आईसीडीएस, एएनएम, सीएचओ आदि तत्सम्बन्धित सभी की उपस्थिति में क्षेत्र में हुये टीकाकरण की समीक्षा करें जिसमें इंगित कर्मियों एवं अल्प प्रगति वाले क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्यवाही कर शत् प्रतिशत टीकाकरण कराया जाये।
उक्त के अतिरिक्त जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के द्वारा वर्चुअल लिंक के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉकवार प्रगति समीक्षा करते हुये अभियान के दौरान पूर्ण टीकाकरण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस अवसर पर डीएमसी यूनिसेफ संजीव कुमार पांडे, बीएमसी उर्वीर सिंह मौजूद रहे।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026