आगरा। थाना सदर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति पर तंत्र-मंत्र के नाम पर कई महिलाओं को फंसाने, उनसे संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पत्नी का आरोप—काले जादू से महिलाओं को वश में कर बनाता था संबंध
पीड़िता ने सदर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति कई सालों से अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। वह मानसिक तनाव से जूझ रही या किसी परेशानी में फंसी महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।
पत्नी का दावा है कि आरोपी खुद को ‘तंत्र साधक’ बताकर महिलाओं को प्रभावित करता, फिर संबंध बनाकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाता और बाद में धमकाकर पैसे वसूलता था।
साली को भी फंसाने की कोशिश
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पति ने उसकी सगी बहन को भी तंत्र-मंत्र की आड़ में फंसाने की कोशिश की। विरोध करने पर पति ने उसे भी धमकाया। पत्नी का कहना है कि एक बार तो पति ने बच्चों के सामने ही उसकी बेरहमी से पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया।
कई महिलाओं के साथ रह चुका है आरोपी
पीड़िता का आरोप है कि पति कई बार अपने जाल में फंसी महिलाओं के साथ लंबे समय तक गायब रहता था। तांत्रिक क्रियाओं का हवाला देकर वह परिवार पर चुप रहने का दबाव बनाता था।
सदर पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच शुरू
सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, धमकी, महिलाओं को बहला-फुसलाकर संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी की गतिविधियों, उसके संपर्कों और कथित तंत्र-मंत्र नेटवर्क की जांच कर रही है। कई महिलाओं के बयान भी रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।
यह मामला एक बार फिर उजागर करता है कि तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर किस तरह अपराध चुपचाप पनपते जा रहे हैं।
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026