आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने 9 वर्षीय बच्ची से जुड़े एक संवेदनशील मामले में गोपनीयता भंग करने के आरोप में आरोपी श्रीकांत उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान साझा करने का गंभीर आरोप है, जो कानूनन प्रतिबंधित होने के साथ-साथ नाबालिग की सुरक्षा और निजता के लिए बड़ा खतरा माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले महीनों में सामने आए अनैतिक गतिविधि के मामले के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर होने वाली हरकतों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला कि एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्ची से संबंधित गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कर दी है। यह कृत्य पोक्सो अधिनियम सहित कई कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल की तकनीकी जांच और साक्ष्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुंदुकटरा क्षेत्र से दबोच लिया। उसे थाना सदर बाजार लाकर पूछताछ की गई और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सदर बाजार के इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह, उप-निरीक्षक रिंकू राजा और कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि किसी भी संवेदनशील मामले में पीड़ित की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की लापरवाही न कर सके।
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026
- मुंबई में ‘बिस्कॉफ’ का महाकुंभ: शेफ पूजा ढींगरा और शिवेश भाटिया के साथ सजी स्वाद की महफिल; 15 क्रिएटर्स ने दिखाए अनोखे अंदाज - March 27, 2026