आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वर्ल्ड कप में पहली बार खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया और नारी शक्ति की नई मिसाल पेश की। इस ऐतिहासिक विजय में अहम भूमिका निभाने वाली ‘वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट’ दीप्ति शर्मा का रविवार को लखनऊ में भव्य सम्मान हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप्ति शर्मा और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई। डीएसपी की वर्दी में डीजीपी राजीव कृष्ण और परिवार के साथ लोक भवन पहुंचीं दीप्ति का मुख्यमंत्री ने उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संकल्प के साथ प्रदेश की बेटियों के लिए खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नया वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल भारतीय क्रिकेट की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है। “हमारी बेटियों ने मेहनत, लगन और जुनून से दुनिया को दिखा दिया कि भारत की नारी शक्ति क्या कर सकती है,” सीएम ने कहा।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी दीप्ति शर्मा का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दीप्ति ने न केवल आगरा दक्षिण विधानसभा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। “हमें अपने शहर की बेटी पर गर्व है,” उन्होंने कहा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ डीजीपी राजीव कृष्ण, क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, उनके पिता भगवान शर्मा, सुमित शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दीप्ति की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है, और लोगों को उम्मीद है कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026