आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभद्रता करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम भाकर मोड़ का है, जहां कोचिंग के लिए जा रही छात्राओं पर बीते दिनों एक युवक द्वारा लगातार अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
सूचना पर थाना खेरागढ़ की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक युवक सड़क से गुजर रही छात्राओं पर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था। पुलिस की मौजूदगी देखते ही युवक घबरा गया और वहीं माफी मांगने लगा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित (19 वर्ष), निवासी ग्राम रुधऊ, थाना खेरागढ़ बताया। युवक ने प्राथमिक पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि आरोपी का कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत दंडनीय अपराध है। युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या उत्पीड़न पर खेरागढ़ पुलिस तुरंत सख्त कार्रवाई करेगी।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और छात्राओं में राहत की भावना दिख रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026