लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में एनकाउंटर की घटनाओं को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि “फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें, क्योंकि जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपाई नहीं आएगा। तब ज़िंदगी अपमान और पश्चाताप की कालकोठरी में बीतेगी।”
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर एक समाचार शीर्षक साझा करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार “पुलिस को अपराधी बनाने का काम” कर रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपराधियों की तरह व्यवहार न करें और न ही अपने तथा अपने परिवार के भविष्य को जोखिम में डालें।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा का पुराना सिद्धांत है — पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो।” अखिलेश ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी कई बार चेतावनी दे चुकी है कि झूठे एनकाउंटर में शामिल होकर किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी को अपने करियर और प्रतिष्ठा को दांव पर नहीं लगाना चाहिए।
अपने संदेश के अंत में अखिलेश यादव ने लिखा — “पुलिस हित में जारी, एक सलाह हमारी!”
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026
- UGC नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: कहा—”देश में अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची, यह एक एक्सट्रैक्शन मशीन है” - August 17, 2026
- लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा: पारा क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बारिश के बीच सड़क पर उतरीं छात्राएं - August 17, 2026