मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बेटे ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। नशे की हालत में पत्नी से झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आई मां की उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के बघेरा कला गांव निवासी रामसूरत बिंद शराब का आदी था। रविवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात पर पत्नी सुनीता देवी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि रामसूरत ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
पत्नी की चीख-पुकार सुनकर 65 वर्षीय मां चमेलियां देवी बेटे को समझाने पहुंचीं, लेकिन नशे में धुत रामसूरत ने उन पर भी हमला कर दिया। उसने मां को बुरी तरह पीटा और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी नीतीश सिंह ने बताया कि आरोपी रामसूरत बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
साभार सहित
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026