आगरा, 25 अक्टूबर। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में शुक्रवार रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पप्पू माहौर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर की सात फीट चौड़ी गली में रहने वाले पप्पू माहौर अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी पड़ोस में किराए पर रहने वाले पवन ने तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए गली से गुजरे। पप्पू ने उन्हें रोकते हुए गली में धीमी गति से बाइक चलाने की हिदायत दी।
पवन ने इस पर गुस्सा दिखाया और गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपी पप्पू और उनके परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पप्पू के सिर पर ईंट से प्रहार किया, जिससे वह फर्श पर गिर पड़े।
परिवारजन उन्हें तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जगदीशपुरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पवन और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026