सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी के खिलाफ बेहद विचित्र शिकायत लेकर जिलाधिकारी (डीएम) के पास पहुंच गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी पत्नी रात में “नागिन” बन जाती है और फुफकारती रहती है, जिससे वह डर के मारे सो नहीं पाता।
यह मामला सीतापुर की महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव का है। यहां के रहने वाले मेराज पुत्र मुन्ना ने 4 अक्टूबर को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में डीएम अभिषेक आनंद के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मेराज ने बताया कि उसकी पत्नी नसीमुन, जो राजपुर गांव की निवासी है, मानसिक रूप से अस्थिर है और रात को उसका व्यवहार नागिन जैसा हो जाता है।
मेराज का आरोप है कि उसकी पत्नी फुफकारती है और उसे डराती रहती है। उसने कहा कि “मेरे ससुराल वाले इस बात को जानते थे, फिर भी उन्होंने मेरी शादी उससे कर दी, जिससे मेरा जीवन बर्बाद हो गया।”
इस अजीबोगरीब शिकायत से समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी और लोग हैरान रह गए। फिलहाल डीएम ने इस मामले की जांच के लिए संबंधित कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं ताकि शिकायत का निस्तारण किया जा सके।
साभार – मीडिया रिपोर्ट
- आगरा में आस्था से ‘खिलवाड़’ या सियासत? यमुना आरती के नाम पर नाले की पूजा का आरोप, NGT जाने की तैयारी - February 24, 2026
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026