
आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी में डूबे युवकों की तलाश रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम सेना ने कंप्रेसर मशीन की मदद से नदी में तलाशी के दौरान एक और शव बरामद किया। शव की पहचान लापता करन के रूप में हुई है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। प्रतिमा विसर्जन के समय 13 युवक नदी में डूब गए थे, जिनमें से एक को सकुशल बचा लिया गया था, जबकि पांच के शव पहले ही बरामद हो चुके थे। रविवार को एक और शव मिलने के बाद अब तक छह शव बरामद हो चुके हैं, जबकि छह युवक अभी भी लापता हैं।
प्रशासन की निगरानी में सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन भी मौजूद हैं और लापता युवकों के सकुशल मिलने की आस लगाए हुए हैं।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026