Hathras, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के हाथरस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने आगरा की अंजुला सिंह माहौर को प्रत्याशी घोषित किया है। जिस दिन से उनका नान घोषित हुआ है, उसी दिन से विरोध किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। अंजुला माहौर के पुतले फूंकने का क्रम जारी है। पुतले फूंकने वाले अधिकांशतः भाजपाई हैं। वे कह रहे हैं कि हम नोटा का बटन दबाकर विरोध करेंगे।
दरअसल हाथरस एक लंबे समय से बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेल रहा है। जैसे ही एक टीवी चैनल पर आगरा की अंजुला माहौर का नाम प्रकाश में आया तो 78 हाथरस विधानसभा के मतदाता विरोध आ गए। जगह-जगह पुतला फूंकने का क्रम शुरू हो गया। गुरुवार को करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बाहरी प्रत्याशी के विरोध में पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।

शुक्रवार को भी हाथरस और सासनी के कई स्थानों पर बाहरी प्रत्याशी का पुतला फूंका गया। जानकारी के मुताबिक गांव रहना, चमड़गेट की गली छिपेटी, सीकनापान गली, गांव लहरा, लहरावाई पास आदि कई स्थानों पर बाहरी प्रत्याशी का पुतला फूंक कर विरोध में नारेबजी की गई।
लहरा बाईपास पर किये गये विरोध-प्रदर्शन में बाहर का प्रत्याशी नहीं चाहिए, अंजुला माहौर मुर्दाबाद, योगी-मोदी जिन्दाबाद, भाजपा से बैर नहीं- बाहरी तेरी खैर नहीं, जैसे नारे लगाए। इस मौके पर रमेशचंद्र, रामनिवास, रजत कुमार, अंकित शर्मा, पंड़ा रावत, विनय कुमार, यस तिवारी, सत्य प्रकाश के अलावा रहना में हरनारायण, महेश चंद्र, नीरज रावत, कान्हा, दिनेश चंद्र, कुंवरपाल, मोनू, कमलकांत आदि मतदाता शामिल थे।
आगरा में रामवीर उपाध्याय का विरोध
उधर, आगरा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक से पहले हाथरस से आए एक बुजुर्ग भाजपा नेता ने टिकट को लेकर हंगामा कर दिया। इससे भाजपा पदाधिकारियों में खलबली मच गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बमुश्किल भाजपा नेता को शांत कराया। सादाबाद के भाजपा नेता शिवकुमार भी पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने बैठक से पहले ही टिकट को लेकर हंगामा कर दिया। शिवकुमार सादाबाद विधानसभा सीट से अपनी बेटी के लिए टिकट चाह रहे हैं। शिवकुमार ने भाजपा के बड़े नेताओं पर पक्षपात और कार्यकर्ता का शोषण करने का आरोप लगाया है। नड्डा की बैठक से पहले हंगामा होने से भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल रमाडा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ब्रज क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसी बैठक में भाजपा नेता शामिल होने आए थे।
- आगरा के जिला अस्पताल में संघर्ष: गुलाबगंज मामले के आरोपी और पीड़ित पक्ष मेडिकल के दौरान भिड़े, परिसर में मची अफरा-तफरी - October 3, 2026
- आगरा में टला बड़ा हादसा: ट्रेलर की टक्कर से डीजल टैंकर का टैंक फटा, सड़क पर बहने लगा ईंधन; डीजल लूटने के लिए उमड़ी भीड़ - October 3, 2026
- आगरा में राजस्थान बॉर्डर के पास बड़ी वारदात: हथियारों के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी; बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस - October 3, 2026