मोदी सरकार ने 35 और YouTube चैनल को ब्लॉक कर दिया है. सूचना प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (P&A) विक्रम सहाय ने बताया कि कल 20 जनवरी को मंत्रालय को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर हमने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं. इन सभी अकाउंट्स में आम बात यह है कि ये पाकिस्तान से संचालित होते हैं और झूठे भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं.
विक्रम सहाय ने कहा कि यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले सूचना युद्ध की तरह है. खुफिया एजेंसियों की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है.
इससे पहले 19 जनवरी को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार देश के खिलाफ ‘‘साजिश रचने’’ वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी. उन्होंने कहा था,‘‘मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था. … मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया. यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की.’’
बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) करने का आदेश दिया था, क्योंकि वे भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे.
मंत्रालय ने कहा था इन चैनल का इस्तेमाल “कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत आदि” जैसे विषयों पर समन्वित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था.
- आगरा पुलिस की दिल्ली में बड़ी स्ट्राइक: 15 दिन से लापता नाबालिग छात्रा संगम विहार से सकुशल बरामद, आरोपी हिरासत में - February 8, 2026
- आगरा में साध्वी प्रज्ञा के तीखे बोल: “हिंदू अपने को भूल रहे हैं, इसलिए सम्मेलनों की जरूरत आन पड़ी”; ‘लव जिहाद’ और ‘संस्कारों’ पर दिया जोर - February 8, 2026
- Agra News: बाह के बिजौली में दबंगई का नंगा नाच, घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा, युवती से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का सनसनीखेज आरोप - February 8, 2026