आगरा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के अंतर्गत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होकर गांधी जयंती तक संचालित होगा।
इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उनमें स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के साथ मिलकर संचालित हो रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को निशुल्क परामर्श, जांचें और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें खून की जांच, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड, कैंसर स्क्रीनिंग जैसी प्रमुख जांचें शामिल हैं। इसके अलावा मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग और रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक एक ही स्थान पर परामर्श प्रदान कर रहे हैं।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि दिनांक 30 सितंबर 2025 को 187 महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया।
रिपोर्ट- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026