Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। पहले चरण का मतदान आगामी 10 फरवरी को होना है। प्रथम चरण में आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।
भारतीय जनता पार्टी आगरा द्वारा अपने चुनाव प्रचार प्रसार अभियान को तेज करते हुए विधानसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन समिति बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में आगरा छावनी सुरक्षित सीट से विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. जी.एस.धर्मेश के नेतृत्व में सदर बाजार बांग्ला नंबर-85 स्थित चुनाव कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में छावनी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई।
विधानसभा संयोजक हेमेंद्र शर्मा, सह संयोजक प्रमोद गिरी, विधानसभा प्रभारी संजय गोविल, सह प्रभारी अश्वनी शर्मा, बूथ प्रबंधन केशो मेहरा, धर्मवीर लोधी, भारत सिंह कुंतल, नीरज चौहान, प्रशासनिक लीगल प्रमुख रवि चौबे एडवोकेट, भारत सिंह कुंतल, जनसंपर्क प्रमुख महेश चंद शर्मा, मोहन सिंह लोधी, मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया, वाहन प्रमुख सुधीर राठौर, भोजन प्रमुख विनय अग्रवाल, शशिकांत चौरसिया, आवास प्रमुख सुनील दुबे, कार्यालय प्रमुख सतीश शर्मा, गुड्डू राठौर, मनीष अग्रवाल, सरकारी योजना एवं अभियान समन्वय प्रमुख रश्मि सिंह, निधि पाठक, दीक्षा बघेल, विधानसभा विस्तारक सौरभ तिवारी, सामाजिक टोली संपर्क प्रमुख राकेश मोहन बघेल, कर्मवीर सिंह पार्षद, हरेंद्र कुमार, सभा एवं बैठक प्रमुख सुधीर राठौर, विनय अग्रवाल, अतिथि प्रमुख केशव पाल बघेल, डॉ. सुनील बघेल, लाभार्थी प्रमुख महिला रश्मि सिंह, हेमा चौहान, मंजू सक्सेना, लाभार्थी प्रमुख पुरुष रघु पंडित, सतीश कुमार जाटव, सोशल मीडिया प्रमुख संजीव कटारिया, राजेश प्रजापति, यश ठाकुर, रेखा नागपाल, सूचना प्रसार प्रमुख बेनी सिंह करण, भूपेंद्र सिंह त्यागी को बनाया गया है।
- विकसित भारत के संकल्प के साथ सांसद राजकुमार चाहर का जनसंपर्क: व्यापारियों और चिकित्सकों के बीच गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां - June 14, 2026
- शिक्षा से समाज सुधार: ‘लक्ष्य आगरा’ की पहल से गरीब बच्चों का नवोदय और सैनिक स्कूल जाने का सपना होगा साकार, शुरू की मुफ्त कोचिंग - June 14, 2026
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्रबुद्ध जन संगोष्ठी’, 12 वर्षों के विकास और स्वास्थ्य क्रांति पर हुआ मंथन - June 14, 2026