मुंबई (अनिल बेदाग) : आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस लिमिटेड गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) खोल रही है, जो सोमवार, 22 सितंबर 2025 तक खुली रहेगी। एंकर निवेशकों के लिए बोली की प्रक्रिया 17 सितंबर को होगी।
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹284 से ₹299 तय किया है। निवेशक न्यूनतम 50 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकेंगे।
इस निर्गम में विक्रय शेयरधारकों द्वारा 18,738,958 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। ऑफर को बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुरूप लाया जा रहा है।
नियमों के मुताबिक, कुल इश्यू का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित होगा। इसमें से 60% तक हिस्सा एंकर निवेशकों को दिया जा सकता है, जिसमें से एक-तिहाई घरेलू म्यूचुअल फंड्स के लिए होगा। यदि एंकर पोर्शन पूरा सब्सक्राइब नहीं होता, तो बचा हुआ हिस्सा QIB कैटेगरी में जोड़ दिया जाएगा।
-up18News
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026