लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के वाहन चालकों को बड़ी राहत देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक के बीच जारी सभी ट्रैफिक चालान पूरी तरह निरस्त कर दिए जाएंगे। इस फैसले से लाखों वाहन मालिकों को वर्षों से लंबित चालानों के बोझ से मुक्ति मिलेगी।
सरकार ने साफ किया है कि यह आदेश उन सभी चालानों पर लागू होगा जिनका अब तक भुगतान नहीं किया गया है, चाहे वे किसी भी ट्रैफिक उल्लंघन से जुड़े हों। इतना ही नहीं, वर्तमान में न्यायालयों में विचाराधीन मामलों के चालान भी स्वतः निरस्त माने जाएंगे।
परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित न्यायालयों से लंबित चालानों की सूची प्राप्त कर पोर्टल से इन्हें हटाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें। इस आदेश की सूचना प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालयों को भेजी जा चुकी है।
सरकार के इस कदम से पूरे प्रदेश के वाहन मालिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से ट्रैफिक पुलिस और वाहन चालकों के बीच चालानों को लेकर पैदा हो रहे विवादों को भी यह निर्णय काफी हद तक कम करेगा।
यह फैसला प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों की दिशा में एक बड़ा और राहत भरा कदम माना जा रहा है।
साभार सहित
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026
- सपा घोषणापत्र विमोचन में छलका आजम खान का दर्द: ‘एक आधा जिंदा आदमी खड़ा है, पांच साल की कैद ने दिल-दिमाग झकझोर दिया’ - November 26, 2026