कानपुर। यूपी के कानुपर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा विधायक 10 फीसदी कमीशन की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।
https://x.com/SamacharCity/status/1966392692805611669?t=a2Hnob5HAPGCQy87OZVAnA&s=19
यह वीडियो सेवा पखवाड़े की बैठक के दौरान का बताया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. हालांकि, up18News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में महेश त्रिवेदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि “हमें तो ईमानदारी से 10 प्रतिशत मिल रहा है, लेकिन आप लोगों को क्या फायदा हो रहा है?” इस बात पर कार्यकर्ता ताली बजाते हुए दिख रहे हैं.
विधायक आगे कहते हैं कि अगर आप लोगों को कुछ नहीं मिल रहा, तो कम से कम पुण्य कमाकर ऊपर चले जाएं, इसमें क्या हर्ज है. उनका यह बयान कई सवाल खड़े करता है.
हिंदुओं से अच्छा तो जानवर है..
विधायक महेश त्रिवेदी केवल कमीशन की बात तक ही नहीं रुके, बल्कि एक और विवादित बयान दे दिया. उन्होंने हिंदुओं की तुलना जानवरों से करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हिंदुओं को अपने घरों में तलवार रखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं से अच्छा तो जानवर है, क्योंकि वह कम से कम अपने बचाव में सींग तो लगाता है, हिंदू तो वह भी नहीं करता.
विवादों में घिरे विधायक
कानपुर के बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी का यह वीडियो कई मायनों में विवादास्पद है. एक तरफ जहां वे भ्रष्टाचार की बात को खुलेआम स्वीकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे एक समुदाय विशेष के लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद उन पर कार्रवाई की मांग उठ रही है.
जीरो टॉलरेंसी नीति पर उठे सवाल
विधायक महेश त्रिवेदी के इस बयान के बाद जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। भाजपा विधायक खुलेआम विधायक नीति में 10 प्रतिशत कमीशन की बात कह रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि, आखिर जब विधायक खुलेआम कमीसन की बात स्वीकार कर रहे हैं तो सच्चाई तो इससे कहीं अलग ही होगी।
साभार सहित
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026