मुंबई। अभिनेता श्रेयस तलपड़े का कहना है कि इमरजेंसी भारत के इतिहास का बेहद अहम और संवेदनशील अध्याय है, जिसकी सच्चाई हर पीढ़ी तक पहुँचनी चाहिए। उनका मानना है कि यह सिर्फ अतीत का कोई वाकया नहीं है, बल्कि एक ऐसा दौर है, जिससे नई पीढ़ी को सीख मिल सकती है कि ऐसी गलती कभी दोहराई न जाए।
श्रेयस तलपड़े ने कहा, “जिन्होंने इमरजेंसी झेली, उनके लिए यह अब भी एक जीती-जागती याद है, लेकिन नई पीढ़ी इसके बारे में लगभग कुछ नहीं जानती। इस फिल्म के ज़रिए उन्हें उस दौर की मुश्किलें समझने का और यह सीखने का मौका मिलेगा कि लोकतंत्र की रक्षा कितनी जरूरी है।”
फिल्म में श्रेयस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। इस किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी। वे बोले, “ज़्यादातर लोग अटल जी को प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं, लेकिन उनके शुरुआती दिनों और इमरजेंसी के दौर में उनकी भूमिका से बहुत कम लोग वाकिफ हैं। कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की थी। उन्होंने अटल जी के भाषण, उनका अंदाज और बारीकियाँ मेरे साथ साझा कीं, जिससे मुझे यह भूमिका जीवंत करने में मदद मिली।”
– Up18news
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026
- आगरा में 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को लेकर सपा ने झोंकी ताकत, वाल्मीकि बस्तियों में बैठकों का दौर तेज - November 11, 2026