आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में देर रात बड़ी चोरी की वारदात ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी। शिवाजी मार्केट स्थित लवीना गारमेंट्स की दुकान का शटर काटकर नकाबपोश चोर नौ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इससे मार्केट के दुकानदारों में भारी दहशत फैल गई है।
पुराने बिजलीघर बस स्टैंड के निकट स्थित शिवाजी मार्केट में कपड़े की दुकान से नौ लाख रुपये की चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर काट कर नकदी ले उड़े। थाना रकाबगंज पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
खबरों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बीती देर रात करीब दो बजे नकाबपोश चोर शिवाजी मार्केट स्थित लवीना गारमेंट्स की दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान के कैश काउंटर में रखे करीब नौ लाख रुपये चुरा लिए। सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो शटर कटा देख हक्के-बक्के रह गए।
दुकानदार शोभराज ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी चोरों ने इसी दुकान को निशाना बनाया था। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान की कोशिश कर रही है।
पुलिस एक साल पहले इसी दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर चुकी है। इस बार भी पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार करने में सफल होगी।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026