कानपुर देहात। कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के मीना की बगिया गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मकान में शटरिंग का काम कर रहे श्रमिकों की जान जहरीली गैस ने ले ली। सीवर टैंक में उतरे एक के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें शटरिंग मालिक भी शामिल है। वहीं एक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। हादसा सीवर टैंक में जहरीली गैस की वजह से हुआ।
अकबरपुर के मीना की बगिया गांव में मकान में अमन गुप्ता ने शटरिंग लगा रखी थी। वहीं सीवर टैंक था, उसमें श्रमिक मुबीन के जाने पर जहरीली गैस से बेहोश हो गया, उसे निकालने में अमन व दूसरा श्रमिक सर्वेश भी बेहोश हो गए। उनको अस्पताल लेकर जाया गया जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक श्रमिक इसरार की हालत गंभीर है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीली गैस के रिसाव से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
साभार सहित
- झमाझम बारिश के बीच आगरा में टला सीएम योगी का कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ताओं में रहा असमंजस का माहौल - October 16, 2026
- उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति कायाकल्प: योगी सरकार में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति से खिलाड़ियों का भविष्य हो रहा सुरक्षित - October 16, 2026
- गोंडा में बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला परिवार समेत सपा में शामिल - October 16, 2026