Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा शहर के जाने-माने शिक्षाविद बैजंती देवी इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय विद्या शंकर शर्मा के नाम से मार्ग का लोकार्पण महापौर नवीन जैन के कर कमलों से संपन्न हुआ। महापौर ने नारियल फोड़कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत नामकरण पट्टिका का अनावरण किया।
श्रद्धा सुमन अर्पित
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और वैजयंती देवी ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय विद्या शंकर शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। बैजंती देवी इंटर कॉलेज के डायरेक्टर तपेश शर्मा एवं नितेश शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर महापौर नवीन जैन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैलाश मंदिर के महंत निर्मलगिरी को फूल मालाएं पहनाकर विद्यालय परिवार के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्वर्गीय विद्या शंकर शर्मा को याद करते हुए विद्यालय परिवार के साथ शहर के गणमान्य लोगों और अतिथियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
स्वर्गीय विद्या शंकर शर्मा रोड का लोकार्पण करते महापौर नवीन जैन। साथ में जनसंदेश टाइम्स के संपादक गण नितेश शर्मा, तपेश शर्मा, योगेश शर्मा, बंटी ग्रोवर आदि
शिक्षा का दान करने वाले महान
महापौर नवीन जैन ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय विद्या शंकर शर्मा को याद करते हुए कहा ऐसे लोग महान होते हैं जो शिक्षा का दान करते हैं। शिक्षा के दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। विद्या शंकर शर्मा जी ने जीवन पर्यंत गरीब बेसहारा परिवारों की बेटियों को ना सिर्फ निखिल को शिक्षा दी बल्कि उनकी शादियों तक में सहयोग किया। आज उनके नाम से मार्ग का लोकार्पण होने से उनकी यादों को चिरस्थाई किया गया है। यह मार्ग शहर का आदर्श मार्ग बनेगा।
समाज में नया संदेश
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैलाश मंदिर के महंत निर्मलगिरी ने महापौर नवीन जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन जैन के कार्यकाल में शहर में महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य हो रहा है। निश्चित ही इस तरह के कार्य से समाज में एक नया संदेश जाएगा।

इनका हुआ सम्मान
मार्ग लोकार्पण के अवसर पर नगर निगम के उपसभापति जगदीश पचौरी, पार्षद सुषमा जैन, पार्षद आशीष पाराशर, पार्षद राजेश प्रजापति, पार्षद श्रवण कश्यप, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री बंटी ग्रोवर, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, महानगर मंत्री नवीन गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि गौरव शर्मा, शिक्षक नेता भोज कुमार शर्मा , भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवीन प्रजापति आदि गणमान्य लोगों को महापौर नवीन जैन ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
- शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी गुरुजनों को दी शुभकामनाएं, शेयर किया खास सेल्फी वीडियो - September 5, 2026
- Shubham Umaji Pawar Honoured as ‘Best Real Estate Channel Partner Company in Pune’ at Maharashtra Udyog Bhushan Puraskar 2026 - September 5, 2026
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026