यूपी के रायबरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 7 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ पैसे लेकर फरार हो गई है। वहीं परेशान पति ने बच्चों के साथ महराजगंज कोतवाली पहुंच कर पुलिस को शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि महराजगंज के पूरे अचली गांव निवासी राजकुमार पत्नी लालती और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर एक फार्म हाउस में माली का काम करते हैं। 2 अगस्त को राजकुमार ने अचली गांव में निर्माणाधीन अपने मकान की छत डलवाने के लिए पत्नी लालती को 3 लाख रुपए नगद देकर घर भेजा और कहा कि गांव जाकर मकान की छत डलवाने की व्यवस्था करना। हम छुट्टी लेकर बच्चों के साथ बाद में आ जाएंगे। एक सप्ताह बाद राजकुमार ने गांव में भाइयों से जानकारी ली कि छत डालने का सामान आया कि नहीं, तब पता चला कि न तो उनकी पत्नी लालती गांव पहुंची और न ही छत डालने के लिए कोई सामान आया।
वहीं यह बात सुनकर परेशान पति ने अपने सगे-संबंधियों को फोन करना शुरू किया तो पता चला कि उसकी पत्नी लालती हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के देवैचा मजरे लाही निवासी उसके 22 वर्षीय भांजे उदयराज के साथ रह रही है। परेशान पति राजकुमार कुछ रिश्तेदारों को लेकर भांजे के घर गया तो पत्नी ने कहा कि हमने भांजे उदयराज के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। अब हम इनके साथ ही रहेंगे।
बच्चों की बात करने पर पत्नी ने कहा कि बच्चों से हमारा कोई लेना देना नहीं है। काफी मान मनौव्वल के बाद भी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया तो पति राजकुमार ने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उधर महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव का कहना है तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
साभार सहित
- वैदिक विवाह परंपरा का संदेश राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की अनूठी पहल: दीपक अग्रवाल और मनीष अग्रवाल ने संत मोरारी बापू से की भेंट - September 16, 2026
- श्री रामलीला कमेटी की अनूठी पहल: आगरा के मंदिर परिसर में रोपे गए 21 अशोक के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - September 16, 2026
- लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी - September 16, 2026