अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को एक खास दृश्य देखने को मिला। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन अयोध्या पहुंची तो उनके मुख में “राम” और गले में “जय श्री राम” का भाव साफ झलक रहा था। इस दौरान रवीना टंडन ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिवत दर्शन-पूजन किया, जहां जय श्री राम का उद्घोष किया और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की।
इसके बाद वे हनुमानगढ़ी मंदिर भी गईं और वहां भी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। जैसे ही पवन पुत्र हनुमान के दरबार में पहुंचे, वैसे ही रवीना टंडन भावविभोर हो गईं। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
हजारों भक्तों की भीड़ के बीच जब रवीना मंदिर पहुंचीं, तो श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। रामलला के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री ने भावुक होकर “जय श्रीराम” का नारा लगाया, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।
साभार सहित
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026