लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में निजी अस्पताल के लापरवाह रवैये ने एक नवजात बच्चे की जान ले ली। नवजात का शव झोले में रखकर पिता शुक्रवार दोपहर डीएम कार्यालय पहुंचा तो खलबली मच गई। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ संतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे थाना भीरा क्षेत्र के गांव नौसर जोगी निवासी विपिन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को महेवागंज स्थित गोलदार हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां डिलीवरी के दौरान रूबी की तबीयत खराब हो गई। उसे आनन-फानन दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि दवा गलत की वजह से गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई है। डॉक्टर ने महिला की डिलीवरी कराई।
पीड़ित पिता नवजात के शव को झोले में रखकर डीएम कार्यालय पहुंच गया। जहां मौजूद सीएमओ से न्याय की गुहार लगाई। मामले की जानकारी होते ही सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सदर एसडीएम अश्वनी कुमार व शहर कोतवाल हेमंत राय ने मौके पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
साभार सहित
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026