बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में किसानों को हो रही खाद की किल्लत को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किसानों की पीड़ा को देखते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा सौंपने के बाद जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने कहा कि आज किसान उर्वरक के लिए दर-दर भटक रहा है और हम सत्ताधारी पार्टी में किसान मोर्चा के पद पर होकर भी किसानों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। अन्नदाता किसान उर्वरक के लिए लाइन लगा रहा है और पुलिस की लाठियां खा रहा है लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही हैं। यही वजह है कि हम अपने नैतिक कर्तव्यों को पूरा न कर पाने के कारण भाजपा से त्यागपत्र दे रहे हैं।
खाद की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से गुरुवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। किसानों के लिए प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ दिख रहा है की अन्नदाता किसान लाइन लगाने के बाद भी उर्वरक नहीं पा रहे हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि सभी जनपदों में खाद की कोई कमी नहीं है जबकि दूसरी तरफ सभी खरीद सेंटरों पर बड़े पैमाने पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है जिसमें महिला एवं पुरुष किसान घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं पा रहे हैं।
साभार सहित
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026