लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बदरा रूठ गये है उमस भरी गर्मी से लोग पसीना पोछ पोछ के परेशान हो रहे है। औऱ टकटकी लगा कर आसमान की और देख रहे है। ऐसे कायास लगाये जा रहें हैं। हलाकि प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात या बूंदाबांदी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया कि इधर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अगस्त तक किसी भी प्रभावी वर्षा की संभावना नहीं है। इसके बाद बरसात होने के आसार हैं।
आईएमडी बताया है कि मॉनसून द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकती है, तो हिमालय के तराई क्षेत्रों और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश कम हो जाती है।
हालांकि, नए मौसम तंत्रों के बनने और मॉनसून की रेखा के वापस सामान्य स्थिति में आने पर ही प्रभावी बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 अगस्त के बाद राज्य में फिर से बरसात होने के अनुमान हैं। फिलहाल अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती दिख सकती है।
साभार सहित
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026