फतेहपुर । जेल में निरुद्ध माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे हिस्ट्रीशीटर स्व. अतहर मियां के पुत्रों पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद व मो. जर्रार के खखरेडू के रहमतपुर गांव में स्थित तालाबी नंबर पर अवैध तरीके से बने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित आलीशन मकान को बुलडोजर (बैकहो लोडर) से ढहा दिया गया। गुरुवार सुबह एसडीएम मनीष कुमार व सीओ खागा दिनेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में सात थानों के फोर्स व पीएसी के साथ मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। घर ढहाने के पूर्व पुलिस कर्मियों ने बिजली कनेक्शन की आपूर्ति कटवाकर आस पास के ग्रामीणों को 500 मीटर दूर कर दिया था।
खखरेडू क्षेत्र के रहमतपुर स्थित हिस्ट्रीशीटर के मकान के पास सुबह दस बजे से ही खागा कोतवाली के साथ, धाता, किशुनपुर, सुल्तानपुर घोष, थरियांव, असोथर ,महिला थाना के साथ एक प्लाटून पीएसी पहुंच गई थी। इसके बाद राजस्व टीम भी पहुंची। हालांकि राजस्व टीम ने पहले से ही पैमाइश कर लिया था कि मकान तालाबी नंबर में बना है।
इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने सुबह साढ़े 11 बजे हिस्ट्रीशीटर के पुत्रों पर बुलडोजर से मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सीओ दिनेशचंद्र मिश्र ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के पुत्र मो. अहमद पर खखरेडू, किशुनपुर व धाता में हत्या, धोखाधड़ी व गलत पते पर लाइसेंस बनवाने के मुकदमे कायम थे और इसने तालाबी नंबर में अवैध तरीके से मकान बनवा रखा था। जिस पर मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में पता चला था कि माफिया अतीक अहमद के यहां हिस्ट्रीशीटर स्व. अतहर मियां का घर आना-जाना था। इसका पता चलने पर गत दिनों आइजी चंद्रप्रकाश भी खागा पहुंचे थे। आइजी के निर्देश पर पुलिस जांच में खखरेडू क्षेत्र के रहमतपुर गांव में रहने वाले स्व. हिस्ट्रीशीटर अतहर मियां के पूर्व प्रधान पुत्र मोहम्मद अहमद व मो. जर्रार का नाम करीबियों में सामने आया था। जिस पर पुलिस ने इनके घर पर छापेमारी कर दो शस्त्र लाइसेंस भी बरामद कर लिया था लेकिन इसके बाद इनका पूरा परिवार फरार हो गया था।
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026